नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- साल 1997 में आई क्लासिक वॉर मूवी 'बॉर्डर' सीक्वल फाइनली सिनेमाघरों में आने जा रहा है। फिल्म के इस पार्ट में कहानी थोड़ी अलग होगी, लेकिन पिछले पार्ट की तरह सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। बॉर्डर-2 में काफी कुछ नया है जो नई तरह की ऑडियंस को इंगेज करेगा, लेकिन साथ ही साथ मेकर्स ने पिछला पार्ट देख चुके दर्शकों को नॉस्टैल्जिया देने का भी पूरा इंतजाम किया है। सनी देओल यूं तो अपने आप में काफी थे, लेकिन मेकर्स इसके अलावा भी पिछले पार्ट के कई एक्टर्स को पार्ट-2 में लाने वाले हैं।बॉर्डर-2 में होंगे कौन-कौन से एक्टर्स? सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही बॉर्डर-2 का निर्देशन 'केसरी' और 'पंजाब 1984' जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर अनुराग सिंह कर रहे हैं। बॉर्डर-2 में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी...