मोतिहारी, सितम्बर 12 -- कुण्डवा चैनपुर, पू.च.नि.स.। नेपाल मे रौतहट जेल तोड़कर फरार हुए कैदी को कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने बुधवार को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। नेपाल में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन का फायदा उठा जेलों से कैदी भी भाग निकाला। बुधवार सुबह सशस्त्र सीमाबल बीसवीं वाहिनी कुण्डवा चैनपुर बीओपी पर तैनात जवानों ने परसा गांव के पास से नेपाल रौतहट जेल से भागे पांच कैदियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कैदियों मे विश्वनाथ यादव, रवि यादव, एवं राहुल राय रौतहट जिला के गौर गढ़वा का निवासी, सूरज कुमार राय रौतहट जिला के चन्द्रनिगाहपुर का एवं राम बिनोद प्रसाद रौतहट के गरूवा का निवासी था। सभी विभिन्न मामलों में नेपाल जेल में सजा काट रहे थे।असभी को सशस्त्र सीमाबल ने कुण्डवा चैनपुर पुलिस के हवाले कर दिया। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने शाम को नेपाल पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.