महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। इंडो-नेपाल सीमा ठूठीबारी से सटे नेपाल के महेशपुर भंसार क्षेत्र में भारतीय श्रद्धालुओं से मारपीट हुई है। ये श्रद्धालु जिस टेंपो में सवार थे, उसमें तोड़फोड़ की गई है। कुशीनगर के कुसमा के एक परिवार के ये छह लोग नेपाल के मदार स्थान मेले में शामिल होने जा रहे थे। पीड़ित ने महेशपुर प्रहरी कार्यालय में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कुसमा गांव निवासी नीरज वर्मा अपने परिवार के छह लोगों के साथ नेपाल के मदार स्थान मेले में जा रहा था। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल रहीं। आरोप है कि भंसार के अगल-बगल बिचौलियों में से एक ने अधिक शुल्क के नाम पर एक हजार भारतीय रुपये की मांग गाड़ी पास कराने के नाम पर मांगी, जबकि टेंपो का सरकारी शुल्क 600 रुपये नेपाली करेंसी ही है। इसी को लेकर विवाद हो गया और श्रद्धालुओं क...