अररिया, जुलाई 14 -- नरपतगंज(अररिया), ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित कोशकापुर बार्डर के पास सोमवार सुबह 55 वर्षीय एक अधेड़ किसान का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। अधेड़ की पहचान कोशकापुर निवासी शिवजी दास के रूप में हुई। वह रविवार शाम से ही घर से गायब था। इधर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। इधर खबर मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कई बिंदुओं पर जांच की। जानकारी अनुसार सोमवार सुबह बॉर्डर से सटे कोसकापुर गांव के समीप शिवजी दास का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद फुलकाहा पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्...