संवाददाता, मार्च 29 -- मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र के भंगेला मे पति को पत्नी द्वारा जहरीली कॉफी पिलाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को अस्पताल में उपचार करा रहे पीड़ित पति का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने प्रेमी से चैटिंग करने के विरोध पर पत्नी द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने की जानकारी दी है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भंगेला के रहने वाले अनुज शर्मा ने बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व फारुख नगर निवासी पिंकी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी रात को मोबाइल से चैटिंग कर रही थी तभी उसको समझाया था। पत्नी के परिजनों को भी पत्नी की हरकतों के बारे में जानकारी दी गई। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। करीब 9 महीने पहले पत्नी का मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.