हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 21 -- यूपी में प्रयागराज के घूरपुर में स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। युवती ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर यह आत्मघाती कदम उठाया। दुःखद यह है कि जब उसने खुदकुशी की उस समय दोनों पक्षों के बीच शादी को लेकर घर के बाहर पंचायत चल रही थी। पंचायत में प्रेमी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। घटना के बाद युवती के परिजनों में कोहराम मचा रहा। जानकारी के अनुसार घूरपुर थानाक्षेत्र एक गांव की 18 वर्षीय युवती का लगभग चार साल से गांव के ही एक युवक से नजदीकी संबंध था। पड़ोसी युवक ने युवती से शादी का वादा किया था, लेकिन जब युवती शादी का दबाव बनाने लगी तो युवक मुकरने लगा। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों के परिवारों के बीच युवती के घर के बाहर पंचायत चल रही थी। पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.