हरिद्वार, जुलाई 8 -- हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में सोमवार की दोपहर सिरफिरे युवक ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।किसी बात पर हो गई थी दोनों में बहस पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आजाद नगर, नाथपुरी, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) निवासी 22 वर्षीया हंशिका यादव पुत्री सत्यप्रकाश यादव अपने प्रेमी प्रदीप के साथ सोमवार दोपहर नवोदय नगर में घूम रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान युवक ने जेब से चाकू निकाला और हंसिका के गले पर वार कर दिया। युवती लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी।चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.