मथुरा, फरवरी 7 -- संस्कृति विश्वविद्यालय बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 की ट्राफी पर शिवालिक हाउस ने कब्जा किया। शिवालिक हाउस ने नीलगिरी हाउस को तीन विकेट से हराकर अपनी जीत का परचम फहराया। इस रोमांचक मुकाबले में नीलगिरी हाउस के रोहित को बेस्ट बालर और प्रियांशु कुमार को बेस्ट बैट्समैन के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं मैन आफ द सिरीज नील गिरी हाउस के मोहित पांडे घोषित किए गए। अन्य मैंचों में वूमैन बॉक्स क्रिकेट में एंजल की टीम ने दिवास की टीम को छह विकेट से हराकर चैंपियन ट्राफी हासिल की। एंजल टीम की प्रेरना को बेस्ट वुमैन बालर और सिद्धी को बेस्ट बैट्समैन का खिताब हासिल हुआ। मैन आफ द मैच सिद्दी घोषित की गईं। इसी के साथ संस्कृति विवि की एकेडमिक और टीचर्स टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में टीचर्स की टीम ने एकेडमिक टीम को चार विकेट से हरा दि...