बागपत, जनवरी 27 -- बागपत। ब्रूशली एमेच्योर बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाजों ने इंटर अकादमी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदकों की झटी लगा दी। बागपत लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया है। कोच यशवीर सिंह ने बताया कि सहारनपुर में 24 से 26 जनवरी तक चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई थी। 60 किलोग्राम में हर्षित ने स्वण पदक जीता। सब जूनियर में 34 किलो ग्राम में कनक, 38 किलो ग्राम में आयुष, 46 किलोग्राम में राज, 48 किलोग्राम में विराट ने रजत पदक जीता, 50 किलोगाम में कुनाल और 40 किलोग्राम में यश ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में 90 किलोग्रा में शिवम कुमार, 48 किलोग्राम में तुषार ने स्वर्ण पदक, 60 किलोग्राम में छवि नैन, 52 किलोग्राम में नैतिक, 50 किलोग्राम में कुंज चौहान ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...