नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच से कप्तान ही बाहर हो गए हैं। तीसरे टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले पैट कमिंस चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके अलावा स्पिनर नाथन लियोन भी 15 सदस्यीय टीम से बाहर हैं। 3 मैचों को जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए अब कप्तान का बाहर कोई चिंता का कारण नहीं है, क्योंकि वे पहले दो टेस्ट मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेले थे। उनकी जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए 15 सदस्यों वाली टीम की घोषणा की है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को शामिल नहीं किया गया है। ऑ...