पिथौरागढ़, जनवरी 31 -- जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने मल्ला भदेली गांव का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने दानू का फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। दानू ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। स्थानीय लोगों ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बीतने के बाद भी मल्ला भदेली तक सड़क नही पहुंच पाई है। कहा कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि सड़क नही होने के कारण ग्रामीण खाद्य सामग्री व सामान को खच्चरों पर ढोने को मजबूर हैं, ग्रामीणों ने कहा तीन साल बीतने के बाद भी जल जीवन मिशन योजना का कार्य अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। कहा संबंधित ठेकेदार योजना को आधे में ही काम छोड़कर चला गया है। जिस कारण लोग गधेरों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिका...