जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- खालसा सृजन दिवस बैसाखी पर्व की पूर्वसंध्या पर शनिवार को गुरुद्वारा साहिब साकची में निशान साहिब का चोला बदला गया। इस विशेष अवसर पर गुरु समान संगत के स्वागत के लिए गुरुद्वारा साहिब को भव्य रूप से सजाया गया है। बैसाखी के दिन रविवार सुबह 10.30 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। इसके बाद कीर्तन दरबार सजेगा। सबसे पहले सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरबाणी कीर्तन और फिर सुखमणि साहिब की बीबियां जत्था अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद भाई संदीप सिंह जी (गुरदासपुर वाले) संगत को गुरबाणी द्वारा निहाल करेंगे। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई अमृत पाल सिंह जी खालसा पंथ की स्थापना और बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व पर संगत के साथ विचार साझा करेंगे। कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर बांटा जाएगा। प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.