फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में मंगलवार को हुआ ट्रिपल मर्डर प्रधानी चुनाव के साथ ही छोटी-छोटी बातों में बढ़ती गई रंजिश का नतीजा है। ग्रामीणों के मुताबिक 2021 में बहू के चुनाव हारने को पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सम्मान पर चोट मान रहा था। इसके पहले भी दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके थे। दोनों पक्षों में चली आ रही रंजिश को हवा बैसवारा चौराहा नाम के उस बोर्ड से भी मिली थी, जो किसान नेता विनोद सिंह उर्फ पप्पू ने मां के चुनाव जीतने के बाद मुन्नू सिंह के घर के पास लगवा दिया था। बैस ठाकुर होने के नाते पप्पू सिंह ने इस चौराहे को बैसवारा चौराहा नाम दिया था। परिहार ठाकुर मुन्नू सिंह को यह बोर्ड अखरने लगा था। दोनों पक्षों में चली आ रही रंजिश केवल चुनावी ही नहीं, दोनों परिवारों में जातीय टशन की भी थी। सा...