हरिद्वार, अप्रैल 13 -- बैशाखी पर्व पर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इधर वाहनों की भीड़ के कारण हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा। सुबह से शाम तक वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। रूट डायवर्ट करने के बाद भी हरिद्वार में दिनभर जाम लगा रहा। बैशाखी स्नान के लिए श्रद्धालु सुबह से ही हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचने लगे थे। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ स्नान का क्रम शुरू हुआ और दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। हरकी पैड़ी गंगा घाट के साथ ही मालवीय घाट, कांगड़ा घाट, नाई सोता घाट, सुभाष घाट, गऊ घाट पर भी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते दिखे। मंदिरों में दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.