अल्मोड़ा, अप्रैल 14 -- चौखुटिया। वैशाखी पर्व पर मासी के पन्याली रामगंगा नदी में सोमवार को भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। रामपादुका मंदिर परिसर में विभिन्न अनुष्ठानों हुए। साथ ही बच्चों का जनेऊ, मुंडन और चूड़ाकर्म आदि संस्कार कराए गए। सुबह चार बजे से ही यहां भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर राम चरणों में जलाभिषेक किया। वैशाखी के पावन पर्व पर बच्चों ने जनेऊ, मुंडन व चूड़ाकर्म संस्कार करवाया। यहां मंदिर समिति के भगवत बिष्ट, प्रधान शंकर जोशी, कैलाश तिवारी, पप्पू तिवारी, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, गणेश पांडे, राजेश फुलोरिया, कैलाश पाण्डे, मुख्य पुजारी हरीश पांडे, पुजारी गणेश पांडे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...