मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैरिया चौबे टोला निवासी प्रॉपर्टी डीलर सह जीवन बीमा कंपनी के एजेंट जयशंकर चौबे बीते दो दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। सोमवार की दोपहर तीन बजे से वह ट्रेसलेस बताए जा रहे है। उनका मोबाइल भी घर पर ही है। अनहोनी की आशंका को लेकर पूरा परिवार दहशत में है। इस संबंध में उनकी पत्नी पिंकी चौबे ने अपहरण की आशंका के तहत अहियापुर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस गोपनीय तरीके से जांच और प्रॉपर्टी डीलर की खोजबीन में जुटी है। लापता प्रॉपर्टी डीलर भाजपा नेता का भाई बताया जा रहा है। पुलिस को बताया गया है कि गायब होने पूर्व प्रॉपर्टी डीलर के मोबाइल पर किसी अंजान नंबर से कॉल आई थी। उससे बहस के बाद वह तनाव में थे। इसके बाद वह अहियापुर के पुरानी मोतिहारी रोड स्थित अपने घर से सामान्य ड्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.