बलिया, मार्च 6 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र रानीगंज व लालगंज में 400 से अधिक किसानों ने अबतक गेहूं बेचने के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन कराया है। इस वर्ष सरकारी खरीद की दर पिछले वर्ष की तुलना में करीब 150 रुपए अधिक होने से खरीद बढ़ने की उम्मीद है। किसानों के अनुसार पिछले वर्ष गेहूं का सरकारी खरीद रेट 2275 रुपये प्रति कुंतल था। जबकि इस वर्ष इसे बढ़ाकर 2425 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। गेहूं की सरकारी खरीद एक मार्च से शुरू होने वाली थी। हालांकि फसल तैयार नहीं होने के कारण फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। इससे पहले एक जनवरी से गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था, जो लगातार चल रहा है। बैरिया तहसील में फिलहाल 30 प्रतिशत किसानों ने ही गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.