मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैरिया बस स्टैंड के पीछे फील्ड में क्रिकेट खेलने के दौरान युवकों के दो गुट में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से लात-घुसे व डंडे चले। पिस्तौल से फायरिंग भी की गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इस घटना में दोनों ओर के कई लोगों को चोट लगी है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर के लिए अहियापुर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस एक पक्ष के एक आरोपित के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक पक्ष की ओर से दिए आवेदन में कोल्हुआ पैगम्बरपुर की अनिता देवी ने बताया है कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मेरा पुत्र अभिजीत साथियों संग खेल रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार हथियार से लैस होकर पहुंचे छह नामजद आरोपितों ने उनके पुत्र व उसके साथियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.