बलिया, दिसम्बर 25 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बीआरसी परिसर में बुधवार को 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन, नायब तहसीलदार अनिल यादव व रिया सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर किया। अतिथियों को अंगवस्त्रम, मोमेंटो, पुष्पहार से स्वागत किया गया तथा बेसिक शिक्षा के मुनीष तिवारी, परवीन गौतम, रंजीत पासवान, अम्बिका मिश्रा, नीतू सिंह तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूजा, गीता, सोना देवी को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक भरत प्रसाद गुप्त ने 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और वास्तव में शिक्षित होने के अर्थ को बताया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रामेश्वर उपाध...