नोएडा, अक्टूबर 6 -- रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर फलैंदा कट के पास बैरिकेड हटाने पर हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार की रात हरप्रसाद अपने दोस्त केपी, गब्बर, दीपक और दिनेश के साथ कार में सवार होकर नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान गांव फलैंदा कट के पास वह गलत दिशा में चले गए थे। वहां से यमुना एक्सप्रसेवे पर वापस लौटते समय ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी सागर और गौरव ने गाली गलौच कर दी। विरोध करने पर लाठी- डंडों से मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.