देवरिया, फरवरी 11 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार चौराहे पर महीनों से लगे बैरिकेडिंग को नागरिकों की मांग पर सोमवार को हटा दिया गया था। अभी चौबीस घंटे नही बीते थे, फिर से पुलिस ने बैरिकेडिंग को लगा दिया। बैरीकेडिंग खुलने पर नागरिकों ने खुशी का इजहार किया था। नगरवासियों की मांग के बाद सदर विधायक के एक ट्वीट पर महीनों से लगा गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर लगा बैरिकेडिंग सोमवार शाम हटा दिया गया था। बैरिकेडिंग हटाने की जिद पर अड़े नगरवासियों के साथ एक दिन पहले एडिशनल एसपी ने बैठक भी की थी और कुछ दिनों के ट्रायल पर खुलवाने का आश्वासन दिया था। बैरिकेडिंग हटने पर नगरवासियों ने खुशी का इजहार किया था। नागरिकों को लगा हमें दूरी तय कर सड़क का लेन नही बदलना पड़ेगा। बैरिकेडिंग की वजह से कट पर आए दिन होने वाले दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगा...