देवरिया, फरवरी 8 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर बैरिकेटिंग हटाने की मांग पर एडिशनल एसपी ने थाने में नगरवासियों के साथ बैठक किया। पुलिस ने बैरिकेटिंग हटाने के दौरान सड़क के पटरी से अतिक्रमण हटाने की शर्त रख दी। पूर्व चेयरमैन विजय सैनी के किसी बात से नाराज हो कर एडिशनल एसपी बैठक से उठने लगे। मान मनौव्वल के बाद कुछ दिन ट्रायल पर बैरिकेटिंग हटाने का आश्वासन दिया। वहीं सड़क किनारे से पचास मीटर पीछे ठेले-खोमचों के अतिक्रमण को हटने की शर्त रख दी। पुलिस प्रशासन ने यातायात सुरक्षा को लोकर गौरीबाजार के रामपुर चौराहे के गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर महीनों से बैरिकेटिंग कर रखा है, जिससे आने-जाने वालों वाहनों को चौराहे के पश्चिम पेट्रोल पंप व पूरब डाक बंगला के समीप जाकर टर्न लेकर लेन बदलना होता है। एडिशनल एसपी शनिवार को नगरवा...