विकासनगर, मार्च 16 -- गढ़ बैराट पर्यटन एवं संस्कृति संवर्धन समिति विराट खाई खत कोरू की बैठक में गढ़ महोत्सव के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने 30 मई से तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया। बैराटखाई में रविवार को संपन्न हुई बैठक में गढ़ महोत्सव के सफल आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव आयोजित करने के लिए राजेंद्र कौर द्वारा समिति को दो लाख पच्चीस हजार की धनराशि प्रदान की गई। बताया कि जौनसार बावर की शान गढ़ बैराट को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का संकल्प लिया गया। कहा कि गढ़ बैराट के पौराणिक गौरव को पुनर्स्थापित करने व इस क्षेत्र की सभ्यता, संस्कृति को पर्यटन संस्कृति का अंग बनाकर सामाजिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.