अमरोहा, सितम्बर 20 -- गजरौला, संवाददाता। बिजनौर बैराज से एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर पांच सेमी और बढ़ गया है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 200.34 मीटर दर्ज किया गया। खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए। लोगों की परेशानी बढ़ गई। गंगा किनारे लगी पुरोहितों की झोपड़ियां फिर से पानी की चपेट में आ गई हैं। बाढ़ खंड के अवर अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि गुरुवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 200.30 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद बिजनौर बैराज से 120168 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके चलते गुरुवार को तिगरी गंगा का जलस्तर पांच सेमी बढ़कर 200.35 मीटर हो गया है। खादर क्षेत्र के गांवों के खेतों में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गंगा ने कटान शुरू कर दिया है। किसानों के मुताबिक गंगा तेजी से कटान करने लगी है। तिगरी तट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.