बिजनौर, अगस्त 8 -- बाढ़ के बढ़ते प्रकोप ने बिजनौर जिले को मानो टापू में तब्दील कर रख दिया है। गुरुवार सुबह एनएच-34 बैराज मार्ग पर पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ जाने के बाद इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ जैसे बड़े शहरों से बिजनौर का सीधा संपर्क टूट गया। स्थिति ऐसी बन गई है कि जिले के चारों ओर से आने-जाने वाले मुख्य मार्ग या तो टूट चुके हैं या पानी में डूबे हुए हैं। गौरतलब है कि बुधवार को ही हस्तिनापुर मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था, जिससे चांदपुर से हस्तिनापुर की ओर जाने वाला यातायात पहले ही बंद हो चुका था। बुधवार शाम गांगन नदी का तटबंध टूटने के कारण धामपुर और नहटौर का संपर्क भी कट गया था। उधर, नजीबाबाद और बढ़ापुर की ओर जाने वाले रास्ते पहले ही बाढ़ की चपेट में आकर अवरुद्ध हो चुके हैं। देर रात एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.