मथुरा, फरवरी 5 -- थाना सदर बाजार के अंतर्गत बैराज के समीप नीलकंठ होटल के समीप एक युवक का पेड़ पर शव लटका देख लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर फॉरेंसिक टीम बुला जांच को नमूने कलेक्ट किये। मृतक युवक की जेब से मिले आधार के माध्यम से आगरा के युवक के रूप में शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी है। गुरुवार दोपहर गोकुल बैराज के निकट नीलकंठ होटल के समीप पेड़ पर गले में गमछे से फंदा लगाये युवक लटका था। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना पर उप निरीक्षक व सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी की। इस दौरान मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच को नमूने कलेक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.