नई दिल्ली, मार्च 28 -- कप्तान हार्दिक पांड्या की एक मैच के प्रतिबंध के बाद बहुप्रतीक्षित वापसी शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को जरूरी संतुलन प्रदान करेगी। दोनों टीमें मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस आईपीएल सत्र के शुरुआती मैच में हारने के अपने लंबे समय से चले आ रहे मिथक को नहीं तोड़ सकी। चेन्नई ने इस मैच को आसानी से चार विकेट से अपने नाम किया। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाला मैच को 11 रन से गंवा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले और दूसरे मैच के बीच लगभग एक सप्ताह के अंतराल के दौरान रिलायंस की जामनगर स्थित सुविधा में कुछ दिन बिताए। टीम ने यहां आराम करने के साथ आपसी समझ बढ़ान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.