कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- डीएम मधुसूदन हुल्गी ने विभिन्न उपनिबंधक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बड़े मूल्य के तीन विलेख का सोमवार को स्थलीय सत्यापन किया। ओसा से महेवाघाट जाने वाली राम वन गमन मार्ग से सटी हुई विक्रित भूमि व्यावसायिक गतिविधियों से 50 मीटर के अधिक दूर दर्शाया गया। मौके के अनुसार भूमि सिगमेंट व 50 मीटर के अंदर व्यावसायिक गतिविधियों के अंतर्गत है। दूसरे विलेख में ओसा से करारी जाने वाली जनकदुलारी डिग्री कॉलेज सेगमेंट अन्तर्गत आती है। विक्रित भूमि व्यावसायिक गतिविधियों के 50 मीटर के अधिक दूर दर्शाया गया। मौके के अनुसार विक्रित भूमि सिगमेंट के 50 मीटर के अंदर व्यावसायिक गतिविधियों के अन्तर्गत पायी है। इन विलेखों के संबंध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन तथा उपनिबंधक मंझनपुर को स्टाम्प आगणन कर नियमानुसार कार्र...