सोनभद्र, जुलाई 9 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर बाजार स्थित खेल मैदान पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रहे ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शिक्षा से सामाजिक बदलाव संभव है। हम शिक्षित होकर न्याय और संविधान को समझ कर एक सच्चा नागरिक बन सकते है। शिक्षा के बिना हर काम अधूरा है। कहा कि आज सरकार सभी को शिक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। स्कूल का माहौल भी उसी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी छह साल के ऊपर के बच्चों का स्कूल में नामांकन हो। चाहे जो परिस्थिति आए नमक, रोटी खाना पड़ जाए, लेकिन स्कूल जरूर जाएं। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.