मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। गोबरसही स्थित एक निजी स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। बैडमिंटन में ज्योति नयन विजेता रहीं। शतरंज में सत्यम और कृपा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैरम में ऋषिकांत, उत्कर्ष और वेदांत ने बाजी मारी। मैथ रेस में आलिशा, अनुभवी, विराज और अनन्या विजेता बने। लेमन-स्पून रेस में साक्षी, शोभा और वैभव सफल रहे। शूटिंग प्रतियोगिता में आर्यन, वैभव और आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 20 मीटर रेस में मुस्कान प्रथम रही। हिट द विकेट प्रतियोगिता में रवि रंजन और अयांशा विजेता बने। लूडो में राधिका और सिद्धि तथा सांप सीढ़ी में प्रिशा ने जीत हासिल की। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल चैंपियन का खिताब ग्रीन हाउस के नाम रहा। विद्यालय के निदेशक राकेश वर्मा...