देवघर, अगस्त 11 -- नेताजी इनडोर स्टेडियम देवघर में रविवार को जिला खेल प्राधिकरण एवं जिला ओलंपिक संघ देवघर के संयुक्त तत्वावधान में स्व. वर्धन खवाड़े मेमोरियल एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान 5 भागों में खेल को बांटा गया था। बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, कोच सोनाली दुबे के देख रेख में सफलता पूर्वक यह आयोजन संपन्न कराया गया। टूर्नामेंट के ग्रुप सी (लड़का एकल) में अर्नव विजेता और हिमांशु उपविजेता रहे। ग्रुप सी (बालिका एकल)में अंशिका विजयी रही और वैदेही उपविजेता बनी। ग्रुप बी (संयुक्त एकल - लड़का और लड़कियों)में अर्श ने जीत हासिल की, जबकि आयुष उपविजेता रहे। ग्रुप ए (लड़कों के एकल) में अभिषेक विजेता और श्रेयश उपविजेता बने। ग्रुप ए और बी (युगल) में ऋषव और नेहा ने युग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.