बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- बीबीनगर। नगर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के खिलाड़ी तनिष्क पाराशर का बरेली में आयोजित होने वाली प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चयन हुआ है। खिलाड़ी की उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज बीबीनगर के शारिरिक शिक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता 9 से 12 सितंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में आयोजित होनी प्रस्तावित है। बताया कि इससे पहले मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन हापुड़ में हुआ था, जिसमें कॉलेज के छात्र तनिष्क ने बुलंदशहर की टीम की ओर से खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद तनिष्क का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने छात्र तनिष्क व कॉलेज के शारीरिक शिक्षक दुर्ग विजय सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.