रांची, फरवरी 11 -- रांची। झारखंड के उभरते बैडमिंटन स्टार नीरज केशरी को खेल सामग्री कंपनी विक्टर ने प्रायोजित किया है। कंपनी नीरज को किट बैग, जूते और रैकेट समेत सभी पेशेवर सामग्रियां उपलब्ध कराएगी। वे राज्य के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय ब्रांड स्पॉन्सर मिला है। वर्तमान में भारतीय रैंकिंग में 9वें और विश्व रैंकिंग में 348वें स्थान पर काबिज नीरज, कोच भरत साह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे हैदराबाद स्थित गोपीचंद अकादमी में भी उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...