कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका में बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में आराध्य शुक्ला, आराध्या सिंह, ईशवी कटियार और पायल सैनी ने जीत हासिल की। बालक वर्ग में श्रेयांश झा, सूर्यांश गुप्ता, वेदांश मिश्रा और रौनक कुशेहा विजेता रहे। शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ध्रुव, शिवम कुमार, आयुष पाल और प्रिंस शुक्ला ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में अंजलि और आयुषी गुप्ता विजेता रहीं। मुख्य अतिथि रवि कुमार दीक्षित, प्रेमचंद गुप्ता, राजीव अवस्थी, अनिल त्रिपाठी, डॉ. नमिता गुप्ता और अर्चना तिवारी ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन भावना शुक्ला और आशुतोष सत्यम झा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...