हमीरपुर, नवम्बर 27 -- हमीरपुर, संवाददाता।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य पर्यवेक्षकों की सुस्ती की भेंट चढ़ रहा है। गुरुवार को एसडीएम की बैठक में 17 पर्यवेक्षक गैरहाजिर रहे। जिस पर उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेजी है। बता दें कि इस वक्त जनपद में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रतिदिन गणना प्रपत्र वितरण एवं भरवाकर उन्हें जमा कराए जा रहे हैं। इन प्रपत्रों को डिजीटाइज्ड कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में कुछ बीएलओ को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन इन पर्यवेक्षकों द्वारा पर्यवेक्षण न करने के कारण विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की रफ्तार सुस्त है। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 25.60 प्रतिशत डिजीटाइज्ड हुआ है। एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.