रांची, जून 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के हेंसाडीह गांव में आजसू पार्टी की बैठक संतोष कुमार मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्रीय प्रभारी त्रिलोचन महतो एवं पूर्व मुखिया डबलु महली विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में पार्टी की मजबूती एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं सर्वसम्मति से ग्राम कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें तारकेश्वर नायक को अध्यक्ष, विकास गोरांई को सचिव, कृष्ण कुमार महतो को सह सचिव, कार्तिक मुंडा को कार्यकारी अध्यक्ष एवं चंचल महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं लोटा पंचायत के लोटा गांव में आजसू महिला ग्राम समिति का पुनर्गठन उर्मिला देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें रसबती देवी को अध्यक्ष, चायना देवी को कार्यकारी अध्यक्ष, बबीता देवी को उपाध्यक्ष, चम्पा देवी को सचिव एवं कमला दे...