दुमका, जनवरी 29 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय के सभा भवन में बुधवार को एक बैठक हुई। संस्था के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विश्व कैंसर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें पूर्व प्राचार्य ने कहा इस साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाएगा। मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाएगा। जबकि गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को सहायता राशि भी इस टूर्नामेंट के बाद प्रदान की जाएगी। इस संस्था के सचिव प्रोफेसर आविद राजा ने भी कहा यह बहुत ही नेक कार्य है l इस अवसर पर प्रधान लिपिक अलोक कुमार घोष, प्रोफेसर हुमायूं कबीर, प्रोफेसर आशीष कुमार मंडल, श्रीमंत चटर्जी, सुबोध मन्ना, बिमल मंडल, अजय कुमार घोष, काजल भट्टाचार्य समेत अन्य उपस्थित थे। फोटो संख्या-08-बैठक करते संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.