महोबा, मई 3 -- महोबा,संवाददाता। बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ व बंधों के कटान के बचाव के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने बैठक में बाढ़ के बचाव के बचाव को लेकर विभागों द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी हासिल की। शुक्रवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के पहले बाढ़ की रोकथाम को लेकर कार्य पूरे कर लिए जाएं। बांधों के आस-पास के बाढ़ चौकियों आश्रय स्थलों की व्यवस्था की जाए। बाढ के बाद संक्रामक बीमारियों के बचाव के लिए भी तैयारियां की जाएं। उन्होंने कहा कि 15 मई तक सभी कार्य पूरे करा लिए जाएं। अधिशाषी अधिकारी सिंचाई प्रखंड को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ की रोकथाम के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बर...