समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- खानपुर। प्रखंड के हसनपुर एवं दिनमानपुर उत्तरी पंचायत में किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन की बैठक हुई। इसमें पैक्स द्वारा किसानों से धान की खरीदारी नहीं किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया गया। इसको लेकर खानपुर प्रखंड मुख्यालय पर 6 जनवरी को धरना प्रदर्शन करने के लिए विचार विमर्श किया गया। मौके पर अंचल सचिव सह किसान सभा जिला कमेटी सदस्य प्रेमा नन्द सिंह ने कहा कि खानपुर प्रखंड के किसानों का धान पैक्स अध्यक्षों द्वारा नहीं खरीदी जा रही है। मजबूरी में किसान औने पौने दामों में प्राइवेट गद्दी पर धान बेचने को विवश हैं। उन्होंने किसानों से धान खरीदारी में मनमानी करने वाले पैक्स अध्यक्षों पर कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की। मौके पर रामकुमार सहनी, सीताराम राम, रामलगन राय, रामसेवक सहनी, उमेश साह, लालू पोद्दार, रामनारायण पोद्दार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.