चक्रधरपुर, जनवरी 21 -- गोईलकेरा, संवाददाता। गोइलकेरा के प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने झंडोत्तोलन की समय सारणी की जानकारी दी। सुबह आठ बजे गोइलकेरा के स्टेशन रोड स्थित सुभाष चौक में बीडीओ विवेक कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं प्रखंड कार्यालय में सुबह 10 बजे प्रमुख निरुमानी कोड़ाह झंडा फहराएंगी। मुख्य कार्यक्रम प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ही होगा। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थी बैंड की धुन पर राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे। वहीं प्रखंड के सभी स्कूलों को अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया। सुबह 6 से 7 बजे के बीच प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद स्कूल...