संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद पर सोमवार को संगठन के अध्यक्ष अरविंद पाठक की अध्यक्षता में और सीओ सदर अमित कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र एवं उद्यमियों की सुरक्षा का मुद्दा उठा। उद्यमियों ने 112 नंबर पीआरवी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को होने वाली असुविधा की जानकारी दी। इसके साथ ही साथ अवैध रूप से औद्योगिक क्षेत्र की गाड़ियों का चालान किए जाने का विषय भी रखा गया। मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगने वाले जाम के विषय में भी सीओ सिटी को अवगत कराया गया। साथ ही साथ पुलिस पिकेट बढ़ाने एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के संबंध में भी अवगत कराया गया। सीओ सिटी के द्वारा उद्यमियों को आश्वस्त किया गया कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उत...