लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय की बैठक में चीनी मिलों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर उसकी प्रभावी पैरवी करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष अभिषेक कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में समिति परिसर में हुई सामान्य निकाय की बैठक में गन्ना मूल्य के भुगतान का मुद्दा छाया रहा। बैठक में सभी डेलीगेट व डायरेक्टरों ने सर्वसम्मति से इस बात पर जोर दिया कि जो चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही है उसको गन्ना देने पर फिर से विचार किया जाए। इसके साथ ही सदस्यों ने गन्ना मूल्य का भुगतान समिति के माध्यम से कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया। बैठक में समिति के सामयिक लिपिकों को उर्वरक वितरण के लिए समिति के उप खाद गोदामों का प्रभारी बनाने के लिए अग्रिम कार्रवाई के लिए सचिव को अधिकृत किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.