नोएडा, दिसम्बर 12 -- ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को सूरजपुर थाना परिसर में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्थानीय विवाद, अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर चर्चा की। उन्होंने नागरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस दौरान एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार तथा एसीपी तृतीय सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.