भागलपुर, फरवरी 6 -- प्रखंड क्षेत्र के सबौर एनएच 80 सड़क किनारे स्थित ऐतिहासिक पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को जेपी सेनानी और भूमिगत सेनानी के द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल पोद्दार ने की। वहीं बैठक में आगामी आठ फरवरी को खानकित्ता पंचायत सरकार भवन में बैठक रखकर आगे की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करने की बात रखी गई। इस मौके पर शंकर प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...