रांची, जून 11 -- खलारी, प्रतिनिधि। एसटीएससी ओबीसी एकता मंच डकरा की बैठक में बुधवार को आंबेडकर जयंती की आय- व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। महेंद्र राम की अध्यक्षता में डकरा आंबेडकर पार्क में हुई बैठक में आंबेडकर जयंती वर्ष 2025 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें कुल प्राप्त आय की राशि 139402 रुपये में कुल व्यय की राशि 122481 रुपया दर्शाया गया, बाकी की राशि 16921 रुपये बचत दिखाया गया। बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र राम, देवपाल मुंडा, राम परीखा राम, कन्हाई पासी, रामदेव राम, रविंद्र बैठा, बालेश्वर उरांव, रामेश्वर शर्मा, लक्ष्मण पासी, शुभम कुमार, अमरलाल सतनामी, जगदीश गंझू , महेंद्र उरांव, बरतु मुंडा, सुखराम सेठ सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.