मुरादाबाद, मार्च 23 -- सोमवार को निगम कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व व्यापारियों ने एक बैठक की। कहा कि नगर विधायक रितेश गुप्ता और मेयर विनोद अग्रवाल के हस्तक्षेप के चलते समस्या का सकारात्मक हल निकलेगा। बैठक में जो भी निर्णय निकलेगा इसके बाद व्यापारी आगे की रणनीति बनाएंगे। दुकानों का किराया बढ़ोत्तरी समेत कई मांगों को लेकर व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया था। तीन दिनों तक हड़ताल पर भी व्यापारी रहे थे। मेयर और शहर विधायक के आश्वासन पर व्यापारियों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। आश्वासन दिया था कि आगामी कार्यकारिणी की बैठक में मांगों को रखा जाएगा। निर्णय व्यापारियों के हित में ही होगा। सोमवार को निगम कार्यकारिणी की बैठक होना प्रस्तावित है। इसी को लेकर व्यापारियों ने दुर्गा मंदिर बुध बाजार में नगर निगम किरायेदार समिति की ओर से एक...