रुद्रपुर, मार्च 12 -- किच्छा, संवाददाता। पूर्व सभासद कैलाश कांडपाल के निवास स्थान पर मंगलवार रात परंपरागत बैठक होली का आयोजन किया गया। इसमें होल्यारों के गीतों पर श्रोता जमकर झूमे। प्रत्येक वर्ष पूर्व सभासद कैलाश कांडपाल के पिता डॉ. हरिदत्त कांडपाल (स्वर्गीय) की याद में बैठकी होली का आयोजन किया जाता है। मंगलवार रात दीप जलाकर बैठकी होली का शुभारंभ किया गया। बैठक होली की शुरुआत सुरेश जोशी ने गणेश वंदना से की। इस दौरान पूर्व मंडी सभापति कमलेंद्र सेमवाल ने ऐसी करत बल जोरी, श्याम मोरी बइया मरोड़ी, चक्रवर्ती जोशी ने राज सहना कलंक लगे सो लगे, मोरी आली पिया के गरवा लगूंगी आदि की प्रस्तुति दी। बैठक होली तड़के तक चलती रही। इस दौरान मनोज पांडे, पीतांबर चंदोला, नंद बल्लभ पाठक, ललित पंत, तरुण पांडे, मनोज पाठक, गौरी शंकर पांडे ,कैलाश उपाध्याय, जयेश धरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.