हरिद्वार, मार्च 23 -- पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में रविवार को सूराज सेवा दल संगठन का कार्यालय खुलते ही पीड़ित बैटरी टेम्पू चालकों का तांता लग गया। चालकों ने संगठन के कार्यालय प्रभारी जावेद अली को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि उन्हें अन्य टैम्पू, मेटाडोर, बैटरी रिक्शा चालक सवारी उठाने नहीं दे रहे हैं। चालकों का कहना है कि लक्सर हरिद्वार मार्ग और रुड़की हरिद्वार मार्ग पर पहले से चल रही गाड़ियों के चालक सवारी उठाने से मना कर रहे हैं। अगर वे कहीं से सवारियों को बैठा लेते हैं तो उनके साथ अन्य वाहन चालक मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। चालकों ने संगठन के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.