गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना पुलिस ने कारों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 16 बैटरी, चोरी में प्रयुक्त कार और उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों में एक कबाड़ी भी शामिल है, जो चोरी की बैटरी को एक तिहाई दाम पर खरीदता था। वसुंधरा में इसी माह एक सप्ताह के भीतर तीन स्थानों से 30 से अधिक कारों की बैटरी चोरी हो गई थी। लापरवाही को लेकर एक दारोगा को लाइन हाजिर भी किया गया था। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की आई 10 कार से दो बदमाश चोरी करते दिख रहे थे। इसी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के पुराना मुस्तफाबाद निवासी परवेज, गोकुलपुरी निवासी बिलाल और आसिफ को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों ने गाजियाबाद के साथ एनसीआर के अलग-अलग इलाकों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.