चतरा, नवम्बर 22 -- चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड के एक छोटा सा गांव हासबो निवासी बिनोद कुमार की पुत्री साक्षी प्रिया ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय रांची से बैचलर ऑफ फोरेंसिक साईंस ऑनर्स में विश्वविद्यालय टॉपर की है। साक्षी प्रिया को 21 नवम्बर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ एवं झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार थे। साक्षी वर्तमान समय में एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास कर पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता व दाता सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश सिंह को दिया है। साक्षी 2017 में जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा से सीबीएसई से 10वीं, 2019 में इंटर साईंस व 2022 में झारखंड...